मेवात, हरियाणा/नगर संवाददाताः मेवात जिले के नगीना खण्ड के मरोड़ा गांव में कंचे खेलते समय दो बच्चों में झगड़े की वजह से एक बच्चे की मौत हो गई. मृतक मोहमद अरबाज खान की उम्र महज 12 वर्ष थी और छठी कक्षा का छात्र था. आरोप है कि उससे उम्र में कई साल बड़े गांव के ही याकूब ने उसकी कंचे खेलते समय हुए झगड़े की वजह से जमकर पिटाई कर दी. पिटाई के अगले दिन अरबाज की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन चोट इतनी खतरनाक थी कि अरबाज की मौत हो गई. घटना को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है. नगीना पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी लड़का घटना के बाद गांव से फरार है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने इस घटना के पीछे की मुख्य वजह पुरानी रंजिश बताया है. पुलिस मामले की तहकीकात कर कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का बात कह रही है.
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














