चुरू, राजस्थान/पंकज कुमार यतिः चुरू जिले के बीदासर तहसील के गांव हेमासर की रोही स्थित एक खेत में बने घर में मंगलवार दोपहर को एक 16 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय कुमारी पूजा ने खेत में बने कमरे में फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय परिवार के सदस्य खेत में काम कर रहे थे। मृतका के चाचा केसराराम की सूचना पर पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे एएसआई जीवराज सिंह ने ग्रामीणो के सहयोग से शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बीदासर की मोर्चरी में रखवाया। यहां पर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला। थाने में मृतका के चाचा की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज जाँच शुरू कर दी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















