नई दिल्ली/नगर संवाददाताः तीन दिन पहले रिश्वत लेते धरे गए कॉरपोरेट अफेयर्स मिनिस्ट्री में डायरेक्टर जनरल (डीजी) बीके बंसल की पत्नी और बेटी ने मंगलवार को खुदकुशी कर ली। दोनों के शव अलग-अलग कमरों में पंखों से लटके मिले। बंसल का परिवार यमुनापार के मधु विहार इलाके में रहता था। बेटा भी घर नहीं लौटा: बंसल मूलरूप से हरियाणा के हिसार के रहने वाले हैं। वह परिवार के साथ मधु विहार इलाके में आईपी एक्सटेंशन स्थित नीलकंठ अपार्टमेंट में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी सत्यबाला (58 वर्ष), बेटी नेहा (28) और बेटा योगेश हैं। बंसल सीबीआई हिरासत में हैं, जबकि बेटा सीबीआई की कार्रवाई के बाद से ही घर नहीं लौटा है। नौकरानी ने खबर दी: पुलिस के मुताबिक, बंसल के घर पर दो नौकरानियां काम करती हैं। सुबह जब दोनों काम पर पहुंचीं तो सत्यबाला और नेहा ने उन्हें परेशान न करने को कहा। इसके बाद मां-बेटी अपने-अपने कमरे में चली गईं। करीब डेढ़ बजे नौकरानी जब सत्याबाला के कमरे में पहुंची तो देखा कि वह पंखे से लटकी हुई हैं। नेहा का दरवाजा भी अंदर से बंद था। दोनों ने सोसायटी के मैनेजर और गार्ड को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो नेहा भी पंखे से लटकी थी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















