सुमित दिवानी, तुमकुर/कर्नाटकाः कर्नाटक के सीएम का सिर काटने की धमकी देने वाले बीजेपी नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. स्थानीय बीजेपी नेता एसएन चन्नबसप्पा ने धमकी दी थी कि यदि सीएम सिद्धारमैया शिवमोगा शहर में गोमांस खाएंगे तो वह उनका सिर कलम कर देगा. चन्नबसप्पा ने कहा था, ‘आप गोमाता के गले पर हाथ रखने की हिम्मत कैसे कर सकते हैं? आप खुलेआम तानाशाहीपूर्ण ढंग से कह रहे हैं कि आप गोमांस खाएंगे. यदि आपमें हिम्मत है तो यहां आएं. गोमांस खाकर दिखाए. उसी दिन आपका सिर कलम कर दिया जायेगा.’ मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने इस बयान को उकसाने वाला करार दिया था. उन्होंने कहा था, ‘यह उकसाने वाला बयान है. मैं पुलिस से इसकी जांच करने को कहूंगा. यदि यह सच है तो वे निश्चित तौर पर कार्रवाई करेंगे. बीजेपी के लोग इसके लिए ही जाने जाते हैं. इसलिए हम उनका विरोध कर रहे हैं.’
Latest News
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...













