चुरू, राजस्थान/पंकज कुमारः चुरू जिले के बिदासर कस्बे में गुरुवार सुबह करीब 11.00 बजे एक प्रॉपर्टी डीलर पे चार बदमाशो ने फायर किये।तथा उस पे लोहे के सरिये से भी वार किये। सूचना के अनुसार कस्बे के पुर्व सरपंच के बेटे बाबूलाल कर्डवाल पे उसी की ऑफ़िस में आये बिना नम्बर की स्कोरफियो कार् सवार चार जनों ने बाबूलाल पे लौहे के सरीरे से अचानक हमला कर दिया। जब बाबूलाल ने बीच बचाओ किया तो आरोपियों ने बाबूलाल के ऊपर फायर भी किये। बाबूलाल की खुश किस्मती से एक भी गोली उसे नहीं लगी।कुछ देर के लिए चली झड़प में आरोपियों के एक साथी भी घायल हो गया।जब लोगो ने गोलियों की आवाज सुनी तो वो तुरन्त दौड़ कर ऑफिस की तरफ आये ।लोगो को आते देख आरोपी मोके से कार में सवार होकर फरार हो गए।तथा लोगो ने घायल हुए बाबूलाल को निजी वाहन से राजकीय स्वास्थ्य समुदायक केन्द्र पहुँचाया। और घटना की जानकारी पुलिस थाना में दी।सूचना मिलते ही पुलिस थाना अधिकारी मय जाप्ते के साथ पहुँच कर घटना का मुआयना किया।उधर घायल युवक को ड़ॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर के लिए रैफर कर दिया। ऊधर पुलिस ने क़स्बे के बाहर सभी रास्तो पे नाकाबन्दी करवा दी।घटना से गुस्साए लोगो ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर क़स्बे की सभी दुकाने बंद करवा दी।तथा क़स्बे के मुख्य बस स्टेण्ड पे टायर जला कर घटना का विरोध जताया ।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















