वडोदरा, गुजरात/अनिश नारायणः गुजरात में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने वडोदरा और भुज हवाई अड्डों पर शराब पीने का परमिट देना शुरू कर दिया है। गुजरात में इस तरह का परमिट लेना आसान काम नहीं होता है। पर्यटन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वडोदरा हवाई अड्डे पर घरेलू के अलावा बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी आते हैं। उनलोगों को परमिट लेने के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इसको देखते हुए वडोदरा और भुज हवाई अड्डों पर ही परमिट देने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। राज्य में सबसे पहले अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल हवाई अड्डे पर चार साल पहले यह सेवा शुरू की गई थी। अधिकारी के मुताबिक वडोदरा और भुज में मार्च से यह व्यवस्था लागू हो गई थी। वडोदरा में तो प्रतिदिन औसतन 10-15 परमिट जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पर्यटक हवाई अड्डे पर ही फॉर्म लेकर निर्धारित शुल्क के साथ जमा करा सकते हैं।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















