आत्मविश्वास और महिला सशक्तीकरण की प्रतीक रहीं जमुना की भूमिकाएंः वेंकैया

हैदराबाद, नगर संवाददाता। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने मशहूर अभिनेत्री जमुना के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्हें ‘सिल्वर स्क्रीन की सत्यभामा’ के रूप में जाना जाता है और उन्होंने जो भूमिकाएं निभायी हैं, वे आत्मविश्वास एवं महिला सशक्तीकरण की प्रतीक हैं।
श्री नायडू ने ट्विटर पर कहा, ‘मुझे प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीमती जमुना के निधन की जानकारी मिली। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं, उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहा हूं।’
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ अभिनेत्री जमुना के पार्थिव शरीर को उनके प्रशंसकों के अंतिम दर्शन के लिए हैदराबाद स्थित फिल्म चौंबर में लाया जाएगा।
टॉलीवुड के कुछ अभिनेताओं ने वरिष्ठ अभिनेत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है और फिल्म उद्योग में उनके जुड़ाव और उनके योगदान को याद किया है।
गौरतलब है कि प्रख्यात अभिनेत्री-निर्देशक एवं पूर्व सांसद जमुना का यहां उनके आवास पर निधन हो गया। वह 86 वर्ष की थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here