लीमा, एजेंसी। पेरू के राष्ट्रपति पेड्रो केस्टिलो ने पेरु कांग्रेस के उनके खिलाफ महाभियोग और नैतिक अक्षमता की कार्रवाई शुरु करने के एक दिन बाद कहा है कि उन्हें उनका कार्यकाल पूरा करने से कोई नहीं रोक सकता है। श्री कैस्टिलो ने विश्वास व्यक्त किया कि लोक प्राधिकारी और सामाजिक ताकतों के ष्लोकतांत्रिक क्षेत्रष् संस्थागत और शासन के पक्ष में होंगे। उन्होंने कहा कि वह अमेरिकी राज्यों के संगठन के एक उच्च-स्तरीय समूह द्वारा प्रारंभिक रिपोर्ट में पेरू की कार्यकारी और विधायी शाखाओं के बीच बातचीत और ‘राजनीतिक संघर्ष’ के आह्वान का स्वागत करते हैं। उच्च स्तरीय समूह ने 21-22 नवंबर को देश का दौरा किया था। पेरू की कांग्रेस ने 73 से 32 मतों से राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू करने का निर्णय लिया, जिस पर सात दिसम्बर को मतदान होगा। नवीनतम महाभियोग के प्रयास को सफल होने के लिए कम से कम 87 वोट या पेरू के दो-तिहाई सांसद होने चाहिए।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...



















