व्यापारियों की लाइसेंस, संपत्ति कर से जुड़ी समस्याएं दूर करेंगेः भाजपा

नई दिल्ली, नगर संवाददाता। दिल्ली नगर निगम चुनाव में व्यापारियों को लुभाने के लिए दिल्ली भाजपा ने व्यापारियों के लिए अलग से दस सूत्रीय संकल्प पत्र जारी किया है। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता ने दावा किया कि व्यापारियों की लाइसेंस और संपत्ति कर से जुड़ी समस्याएं खत्म की जाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी स्थापना से ही व्यापारियों की सामायिक समस्याओं को समझ कर उनके समाधान में यकीन रखती है। इस नगर निगम चुनाव से पूर्व हमारी पार्टी के सहयोगी व्यापारी नेताओं ने दिल्ली की अनेक व्यापारिक संस्थाओं से सम्पर्क कर सामायिक विषयों पर चर्चा कर उनकी अपेक्षाओं को समझा। साथ ही उनमे से अनेक को स्वीकार कर नगर निगम चुनाव के लिए जारी संकल्प पत्र में स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के व्यापारियों के प्रति जारी संकल्प पत्र की विशेषता यह है कि हमने व्यापारियों के जितने विषय लिए हैं उनका क्रियान्वन समयबद्ध होगा और सभी संकल्पों का नतीजा चार से पांच माह में सामने आ जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here