बादशाहपुर, नगर संवाददाता: गोतस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह गोतस्करी रोकने में पुलिस की मदद करने वालों को ही जान से मारने की धमकी देने लगे हैं। भोंडसी थाने में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। मरुति कुंज निवासी सत्य प्रकाश जानवरों के हितार्थ एक एनजीओ चलाते हैं। वह पशु तस्करी रोकने के लिए समय-समय पर पुलिस को सूचना देते रहे हैं। 28 नवंबर को दक्षिणी दिल्ली में एक ट्रक को सत्यप्रकाश की सूचना के बाद पकड़ा गया था। पुलिस की कार्रवाई के बाद बौखलाए तस्कर ने सत्यप्रकाश के मोबाइल नंबर पर काल कर जान से मारने की धमकी दी। अपना नाम साहुल कुरैशी बताते हुए काल करने वाले ने सत्यप्रकाश से कहा तुम्हारी वजह से हमारे कई ट्रक पकड़े गए। अपनी हरकत से बाज नहीं आए तो तुम्हें जान से मार देंगे। भोंडसी थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














