गुरुग्राम, नगर संवाददाता: खेलो इंडिया (यूथ गेम्स) के लिए हरियाणा राज्य टीम का चयन करने के लिए ट्रायल होगा। जिला खेल अधिकारी राज यादव ने बताया कि इसमें अंडर-18 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। खो-खो और हैंडबाल खिलाड़ियों का ट्रायल हिसार के महाबीर स्टेडियम में 19 दिसंबर को लड़कियों का और 20 को लड़कों का ट्रायल होगा। इसी तरह वालीबाल, फुटबाल खिलाड़ियों की ट्रायल करनाल के कर्ण स्टेडियम में 19 को लड़कियों और 20 को लड़कों के वर्ग में ट्रायल होगा। हाकी खिलाड़ियों का ट्रायल 19 और 20 दिसंबर को कुरुक्षेत्र के मार्कंडेश्वर स्टेडियम में होगा। बास्केटबाल खिलाड़ियों का ट्रायल कैथल के सेक्टर 21 स्टेडियम में 19 और 20 दिसंबर को होगा। ट्रायल में खिलाड़ियों को जन्म प्रणाम, दसवीं कक्षा की मार्कशीट, दो फोटो लेकर जाना है और सुबह आठ बजे स्टेडियम में पहुंचना होगा।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














