फरीदाबाद, नगर संवाददाता: एनआइटी-5ई रेलवे रोड पर होटल के कमरे में ठहरे युवक ने धारदार हथियार से साथी युवती का गला काटकर घायल कर दिया। वारदात के बाद युवक मौके से फरार हो गया। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। युवती ने होटल में ठहरने के लिए जो आइडी दी थी, उसमें उसका पता रामपुर सिटी उत्तर प्रदेश लिखा है। वहीं लड़के की आइडी में उसका नाम यश अग्रवाल निवासी एसजीएम नगर है। होटल स्टाफ के मुताबिक युवक और युवती पैदल होटल पहुंचे थे। दोनों ने सोमवार सुबह 9.32 बजे ढाई हजार रुपये में रूम बुक कराया था। दोपहर करीब 2 बजे युवक तेज-तेज कदमों से होटल से निकल गया। उसके जाने के बाद होटल स्टाफ ने देखा कि युवती लहूलुहान अवस्था में कमरे के बाहर गैलरी में खड़ी होकर चिल्ला रही थी। उसके गले पर धारदार हथियार से काटे जाने का निशान था। उसने दोनों हाथों से अपना गला पकड़ा हुआ था। स्टाफ को देखकर वह वहीं गिर पड़ी। होटल स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। एनआइटी-5 थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर युवती को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। एनआइटी-5 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयबीर ने बताया कि युवती की हालत अब खतरे से बाहर है, मगर वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। अभी यह पता नहीं लग पाया है कि युवक ने किस हथियार से युवती का गला काटा। होटल के कमरे में भी हथियार नहीं मिला है। युवती यहां एनआइटी-5 में अपने मामा के पास रहती है और एक फैक्ट्री में नौकरी करती है। उसके माता-पिता रामपुर सिटी यूपी में रहते हैं। पुलिस का कहना है कि युवती के बयान लेकर आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...














