बल्लभगढ़, नगर संवाददाता: वाहनों की चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों ने सबइंस्पेक्टर को टक्कर मारकर घायल कर दिया। यह घटना सेक्टर-55 के सामने शनिवार देर शाम को हुई। घायल एसआई को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-55 चौकी के सबइंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने बताया कि सिपाही अमित कुमार सहित वह सरकारी गाड़ी के साथ पुलिस चौकी गेट के सामने शनिवार शाम नाकेबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान हनुमान मन्दिर की तरफ से एक बुलेट मोटरसाइकिल पर तीन युवक आ रहे थे। वे बेहद तेजी में थे। उन्होंने युवकों को रुकने का इशारा दिया। इस पर युवकों ने रफ्तार बढ़ाते हुए उन्हें सीधी टक्कर मार दी। इस घटना में उन्हें कई चोटें आईं। मोटरसाइकिल को हार्दिक नामक युवक चला रहा था। तीन युवक मोटरसाइकिल को छोड़कर मौके से फरार हो गए। सिपाही अमित ने घायल एसआई को अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे में उसके बाएं और दाएं पैरों में और नाक पर गहरी चोटें लगी हैं।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














