नई दिल्ली, नगर संवाददाता: कांग्रेस ने रविवार को कहा कि यह तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को फैसला करना है कि वह संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान उठाए जाने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उसकी ओर से आहूत विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक में शामिल होना चाहती है या नहीं। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यह पार्टी की परंपरा है कि हर सत्र से पहले विपक्ष का नेता हर किसी को बुलाता है। बहरहाल, अगर किसी को लगता है कि कांग्रेस से हाथ मिलाने पर उन्हें सरकार के विरोधी के तौर पर देखा जाएगा तो उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं है। एक दिन पहले तृणमूल कांग्रेस ने कहा था कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार की सुबह बुलाई गई बैठक में उसके ‘‘शामिल होने की संभावना नहीं है।’’ खड़गे ने सत्र के दौरान विपक्षी दलों के बीच एकता और सामंजस्य सुनिश्चित करने के लिए बैठक बुलाई है। चौधरी ने कहा, ‘‘जो कोई भी आना चाहता है (बैठक में) वह आ सकता है। अगर कोई नहीं आना चाहता तो यह उसकी इच्छा है। कोई बाध्यता नहीं है। यह संसद की परिपाटी है और कांग्रेस उसी परिपाटी के अनुसार चलती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह टीएमसी पर निर्भर करता है कि वह शामिल होती है अथवा नहीं।’’
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















