गुरुग्राम, हरियाणा, नगर संवाददाता: इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एसोसिएशन (आइडीए) के सेक्टर-37 स्थित कार्यालय में केंद्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा पहुंचे। मंगलवार देर शाम हुई एसोसिएशन की बैठक में वह बतौर मुख्य अतिथि आए थे। आइडीए के अध्यक्ष केके गांधी ने बताया कि लालपुरा को उद्योगों से संबंधित समस्याओं और चिताओं से अवगत कराया गया। इकबाल सिंह लालपुरा ने आश्वासन दिया कि वह उद्योग जगत और सरकार के बीच एक सशक्त माध्यम के रूप में सहयोग देंगे। उन्होंने कहा कि उद्योगों में प्रौद्योगिकी का भरपूर इस्तेमाल होना चाहिए। बैठक में आइडीए के उपाध्यक्ष उमेश कुमार, महासचिव जगत पाल सिंह, कोषाध्यक्ष महेंद्र अरोड़ा, स्थानीय पार्षद अश्वनी शर्मा, आइडीए के प्रवक्ता गुंजन मेहता, नरेश कंतुर, जयवीर सांगवान, पंकज ग्रोवर, सुरेंद्र सैनी, अनुज छाबड़ा, अमित गुप्ता, गौरव अग्रवाल, नीरज पाहुजा, जतिन ग्रोवर, मनु सचदेवा, इंदर आहुजा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Latest News
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...














