गुरुग्राम, हरियाणा, नगर संवाददाता: दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर इफको चौक पर सड़क पार कर रहे युवक को कार ने कुचल दिया। मंगलवार शाम करीब सात बजे हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को सेक्टर दस स्थित जिला अस्पताल लाया गया। रात में हालत गंभीर होने पर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। बुधवार को घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस को दी शिकायत में रेवाड़ी के गांव डूंगरवास निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके बहनोई सुरेंद्र पुत्र ताराचंद्र गुरुग्राम में रहते थे। वह मूल रूप से रेवाड़ी जिले के वासदुधा गांव के रहने वाले थे। मंगलवार शाम सुरेंद्र अपने गांव डूंगरवास जाने के लिए बहनोई के साथ निकले। दोनों इफको चौक पर सड़क पार कर रहे थे। साले ने तो सड़क पार कर ली पर बहनोई दिल्ली की ओर से जा रही आल्टो कार की चपेट में आ गए। सेक्टर 18 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुधीर ने बताया अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पहचान की जा रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














