जेवर, नगर संवाददाता: कर्रोल गांव में गुरुवार सुबह हरियाणा मार्का शराब पीने से युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कर्रोल गांव निवासी देवराज शराब पीने का शौकीन था। देवराज ने गुरुवार सुबह हरियाणा बॉर्डर से शराब मंगाकर पी थी। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन तत्काल उसे जेवर स्थित निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शव को गांव ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। कस्बे में जहरीली शराब से दो लोगों की मौत हुई थी: नगर पंचायत कार्यालय से चंद कदम दूर दो माह पहले जहरीली शराब पीने से जीजा-साले की मौत हो गई थी। इसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया था। इसके बाद गांवों में छापेमारी कर लोगों को जागरूक किया गया था। सबइंस्पेक्टर अनिल कुमार का कहना है कि देवराज की मौत निजी अस्पताल में बीमारी के कारण हो गई थी। शराब पीकर मरने का मामला गलत है। परिजनों के आग्रह पर बिना पोस्टमार्टम शव उनको सौंप दिया गया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















