कोलकाता, नगर संवाददाता: पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर सुनित कुमार घोष का लंबी बीमारी के बाद रविवार को शहर के अस्पताल में निधन हो गया। बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने यह जानकारी दी। वह 87 वर्ष के थे और उनके दो बेटे हैं। घोष ने दो टेस्ट और सात वनडे में अंपायरिंग की थी और उन्हें मैदान में ‘बिल्टू दा’ के नाम से पुकारा जाता था। कैब अध्यक्ष अविषेक डालमिया ने एक बयान में कहा, ‘‘यह काफी दुखद दिन है। उनकी क्रिकेट के लिये की गयी सेवायें हमेशा याद रखी जायेंगी। संघ की ओर से मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ‘‘ वर्ष 2016 में घोष को सालाना समारोह में कैब स्मारक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
Latest News
गुरदासपुर डकैती मामला निंदनीय – रमन डल्ला
रिपोर्टर - संजय पुरी, शिरोमणि अकाली दल पूर्व एससी विंग अध्यक्ष रमन डल्ला ने गुरदासपुर में हुई 7 करोड़ की डकैती की घटना को...
ओबीसी शक्ति महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक ।
रिपोर्टर :- गोपाल सुथार सलूंबर,ओबीसी शक्ति का महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक, श्रमिक संवाद को सफल बनाने का लिया संकल्प बांसवाड़ा...
आईजी सागर जोन, डीआईजी छतरपुर रेंज, पुलिस अधीक्षक एवं सदर विधायक की गरिमामयी उपस्थिति...
रिपोर्टर :- राजकुमार शुक्ला, छतरपुर में यातायात जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवनिर्मित ट्रैफिक पार्क का लोकार्पण आईजी सागर जोन श्रीमती डॉ....

















