नई दिल्ली, नगर संवाददाता : दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) ने नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूल खोलने की मांग की है। इस संबंध में आयोग अध्यक्ष अनुराग कुंडू ने उपराज्यपाल अनिल बैजल और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर निवेदन किया है। पत्र में बच्चों के लिए आंगनबाड़ी खोले जाने की मांग भी रखी गई है। डीसीपीसीआर अध्यक्ष अनुराग कुंडू के अनुसार हफ्ते में कम से कम दो दिन नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के छात्रों के लिए स्कूल खोले जाए। आंगनबाड़ियों को भी हफ्ते में एक दिन खोला जाए। छात्रों, बच्चों और आंगनबाड़ी कर्मियों में संक्रमण की रोकथाम को लेकर बीच-बीच में कोरोना जांच हो। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से आग्रह है कि स्कूल और आंगनबाड़ी खोलने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी करें। आयोग के अध्यक्ष अनुराग कुंडू ने कहा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में भी स्कूल खोले जा चुके हैं। स्कूलों को बंद रखने के नुकसान भी सामने आ रहे हैं। लैंसेट में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार स्कूल न खुलने के बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ा है। इसके अलावा कई दूसरी रिपोर्ट में वर्ष 2019-20 की तुलना में वर्ष 2020-2021 में पहली कक्षा के बच्चों के अक्षर तक नहीं पढ़ पाने की बात सामने आई है। अस्पताल में 0-9 वर्ष की उम्र वाले बच्चों के भर्ती होने की दर 0.1 फीसदी है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















