नई दिल्ली, नगर संवाददाता : सुल्तानपुरी पुलिस ने अपशब्द कहने का विरोध करने पर नेत्रहीन अधेड़ की हत्या का मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सुल्तानपुरी बस टर्मिनल पर नेत्रहीन राधेश्याम बीड़ी-पान मसाले का खोखा लगाता था। यहीं पर कई वर्षों से रहने वाली एक नेत्रहीन महिला रानी को लेकर एक युवक ने कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसका राधेश्याम ने विरोध किया था। इस पर युवक ने राधेश्याम के सिर पर सड़क पर पड़े पत्थर से वार कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। डीसीपी परविंदर सिंह ने बताया कि एसएचओ मनोज कुमार के नेतृत्व में एसआई परमिंदर और एसआई हेमंत की टीम ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से संदिग्ध की पहचान इमरान के तौर पर की। पुलिस ने इलाके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इमरान ने बताया कि वह फर्नीचर बनाने का काम करता है। घटना वाली रात वह नशे में धुत होकर घर लौट रहा था और राधेश्याम से टकरा कर वह गिर गया। इस दौरान हुए विवाद के दौरान रानी ने उसे डांटा तो उसे भला बुरा कहने लगा। इस पर विरोध करने पर उसने राधेश्याम पर पत्थर से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
Latest News
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...

















