नई दिल्ली, नगर संवाददाता : दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहदरा, पूर्व एवं उत्तर-पूर्वी कड़कड़डूमा कोर्ट द्वारा विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमे नोटिस ब्रांच ट्रैफिक कैमरे द्वारा खींचे या लिए हुए चालानो के निपटारे किये गये। शाहदरा जिले की 10 पीठ, पूर्वी जिले की 13 पीठ और उत्तर-पूर्वी जिले में 7 पीठ लगाई गयी। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुवे आम जनता चालान पर्चियों को सीधे दिल्ली यातायात पुलिस पोर्टल से अपने घरों या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से डाउनलोड कर के कोर्ट परिसर पहुंचे इस वजह से कोर्ट परिसर में सुविधा केंद्र पर भीड़भाड़ को व्यवस्थित किया गया। वेबसाइट से जनता को अपने-अपने आवंटित नंबर मिले और वे अपनी चालान कॉपी लेकर सीधे कोर्ट परिसर पहुंचे। जनता और अधिवक्ता लोक अदालत के दिन कोर्ट परिसर आये और अपने चालान के निपटान के लिए संबंधित लोक अदालत न्यायाधीश के समक्ष चालान पर्ची का प्रिंट आउट लेकर पेश हुए।
Latest News
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...

















