नई दिल्ली, नगर संवाददाता : पूर्वांचल मिथिलांचल के प्रबुद्ध नागरिकों की एक बैठक आईटीओ के हंस भवन में सोमवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विजय चंद्र झा ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि छठ पूजा को नदी के किनारे या सार्वजनिक जगह पर नहीं करने की घोषणा पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पुनर्विचार करें और पूर्वांचल मिथिलांचल की महान सूर्योपासना का पर्व है। स्थिति पिछले साल की तरह बिल्कुल नहीं है, जब सार्वजनिक कार्यक्रमों की छूट दी जा रही है, दुर्गा पूजा मनाने की भी गाइडलाइन जारी की जा चुकी है। इसी तरह से छठ पूजन का भी गाइडलाइन जारी करने के साथ विभिन्न नदियों तालाबों और सार्वजनिक जगहों पर छठ पूजा करने की इजाजत दी जानी चाहिए। इस अवसर पर यह निर्णय लिया गया कि सभी दलों के पूर्वांचल के लोग मिलकर भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी से लेकर के तमाम दलों के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा और छठ पूजा को मनाने की अनुमति की मांग करेंगे। इस अवसर पर सीमापुरी छठ महापर्व आयोजन समिति के संस्थापक सुनील झा, तपन कुमार झा, विद्यानंद ठाकुर, पार्षद राम दयाल महतो, विनीत कुमार झा, चौबै जी, तिवारी जी सहित लगभग 50 संगठनों से अधिक के प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए और सोने एक स्वर में कहा कि पूजा होनी चाहिए।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















