नई दिल्ली, नगर संवाददाता : न्यू सीमा पुरी से आम आदमी पार्टी की पार्षद मोहिनी जीनवाल नें लोगो से आह्वान किया वोट की चोट से भाजपा को निगम की सत्ता से बेदखल करें। मोहिनी नें उक्त विचार अपने वार्ड के तहत पदयात्रा के दौरान व्यक्त किये। आम आदमी पार्टी वार्ड नई सीमापुरी से निगम पार्षद मोहिनी जीनवाल के सयोजन में निगम के शासन में बैठी भारतीय जनता पार्टी के विरोध में पदयात्रा कर भाजपा की पोल खोली। इस अवसर पर मोहिनी जीनवाल ने कहा कि दिल्ली में निगम में 15 वर्ष से भाजपा हैं जिन्होंने भृष्टाचार के रिकार्ड तोड़ दिए है। भाजपा को पता है कि आगामी चुनाव में जनता इनको सबक सिखाने वाली हैं दिल्ली में निगम की सम्पतियों को बेचकर घोटाला करने में जुटे है उन्होंने जनता से अपील की आगामी निगम चुनाव में एक भी वोट भाजपा को न दे। और वोट की चोट से इस बार निगम की सत्ता से इन्हें बेदखल करे। पदयात्रा में मुख्य रूप से इज्जतुला सिद्दीकी, अजय कुमार झा, इकरामुल गनी, आबिद, चीना भाई, रफी अहमद, फारुख ब्रजकिशोर, हमीद अंसारी, शुशील कुमार शंटी, संदीप करोत, सैफुद्दीन, गुलाम रसूल, भोला, शहंशाह, अकबर, शांति, कृष्ण गुप्ता, शोभा गुप्ता,सूरज टांक, जयवर्धन राठौर, आमिर, देवेंद्र कुमार, प्रिंस,जितेंद्र शुशील, राजू, मुकुंद कुमार आदि शामिल रहे।
Latest News
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...

















