नोएडा, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: जिले में हुए पांच अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। छिजारसी गांव के पास एक वाहन चालक ने पैदल जा रहे शशि को टक्कर मार दी थी, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सेक्टर 82 कट के पास अभिषेक और उसके साथ बाइक पर सवार लड़की को पिकअप वाहन ने टक्कर मार कर घायल कर दिया था। गंभीर हालत में अभिषेक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में ज्ञानी भाटी (60) की मौत हो गई। उनकी मोटरसाइकिल को किसी वाहन ने टक्कर मारी थी। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में नोएडा एक्सप्रेसवे के पास रोहित राजपूत सोमवार रात बाइक से जा रहे थे। तभी एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात 19 वर्षीय युवक जितेंद्र बाइक से चचूड़ा दनकौर नहर के रास्ते जा रहा था। तभी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने उक्त घटनाओं में मुकदमा दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















