नई दिल्ली, नगर संवाददाता: शाहदरा के जगतपुरी में शराब पीने के दौरान जीजा-साले में झगड़ा हो गया। इस दौरान साले ने जीजा के पेट में कैंची घोप दी। घायल 53 वर्षीय राजेंद्र बब्बर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार चल रहा है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पीड़ित राजेंद्र बब्बर परिवार के साथ दिलशाद गार्डन इलाके में रहते हैं। वह चांदनी चैक में कपड़े का कारोबार करते हैं। राजेंद्र के अनुसार, शनिवार रात उनके साले रिंकू छाबड़ा का फोन आया। उसने पार्टी के लिए बुलाया। राजेंद्र देर रात खाने का सामान व शराब लेकर जगतपुरी में रिंकू के कमरे पर पहुंचे। वहां शराब पीने के दौरान दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। तभी रिंकू ने कमरे में रखी कैंची उठाकर राजेंद्र के पेट में घोप दी। राजेंद्र जान बचाने के लिए भागकर दूसरे कमरे में पहुंचे और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। आवाज सुनकर मकान में रहने वाले लोग पहुंच गए और रिंकू को पकड़ लिया। इसके बाद राजेंद्र को डॉ. हेडगवार अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। राजेंद्र के बयान पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















