गाजियाबाद, नगर संवाददाता: कविनगर कोतवाली पुलिस ने एएलटी पेट्रोल पंप के पास एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सिहानी गांव के रहने वाले अनुज उर्फ परवेश चैधरी और कृष्णपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। संजय नगर की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि वह नासिरपुर फाटक स्थित एक कंपनी में काम करती है। रविवार की शाम को वह किसी काम से एएलटी पेट्रोलपंप के पास खड़ी थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसे देखकर फब्तियां कसना शुरू कर दिया। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर उतारु हो गए और उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करते हुए देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कविनगर कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















