नई दिल्ली, नगर संवाददाता: प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद विभिन क्षेत्रों में भाजपा नेता तथा कार्यकर्ता वैक्सीन केन्द्रों पर पहुंच कर वैक्सीन लगवाने वाले लोगो का अभिनन्दन कर उनका जोर शोर से स्वागत कर रहे हैं और अपने-अपने क्षेत्रों में भी वैक्सीन लगवाने के लिए लोगो को प्रोत्सहित कर रहे हैं। उल्लेखनीय है प्रधानमन्त्री मोदी नें 11 से 14 अप्रैल तक टीका महोत्सव के तहत ऐसा करने का आह्वान किया था। उसी कड़ी के तहत पूर्वी दिल्ली के किशन कुञ्ज वार्ड में आज स्थानीय निगम पार्षद हिमांशी पाण्डेय की ओर से टीका महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा के महामंत्री दिनेश प्रताप शाहदरा जिला भाजपा के अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा, महामंत्री दीपक गाबा, उपाध्यक्ष भरत गौतम सहित कई एनी गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। हिमंसी पाण्डेय ने बताया कि इस मौके पर वैक्सीन लगवा रहे लोगों का फूल मालों से स्वागत किया गया तथा फ्रूटी भी वितरित की गई। हिमशी ने बताया उनके वार्ड के तहत विश्वकर्मा पार्क डिस्पेंसरी में खुद उनकी मौजूदगी में तिकक्र्ण अभियान काफी दिनों से चल रहा है। वे खुद और उनकी टीम इस कार्य में जुटी हैं।
Latest News
गुरदासपुर डकैती मामला निंदनीय – रमन डल्ला
रिपोर्टर - संजय पुरी, शिरोमणि अकाली दल पूर्व एससी विंग अध्यक्ष रमन डल्ला ने गुरदासपुर में हुई 7 करोड़ की डकैती की घटना को...
ओबीसी शक्ति महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक ।
रिपोर्टर :- गोपाल सुथार सलूंबर,ओबीसी शक्ति का महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक, श्रमिक संवाद को सफल बनाने का लिया संकल्प बांसवाड़ा...
आईजी सागर जोन, डीआईजी छतरपुर रेंज, पुलिस अधीक्षक एवं सदर विधायक की गरिमामयी उपस्थिति...
रिपोर्टर :- राजकुमार शुक्ला, छतरपुर में यातायात जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवनिर्मित ट्रैफिक पार्क का लोकार्पण आईजी सागर जोन श्रीमती डॉ....

















