नई दिल्ली, नगर संवाददाता: साउथ दिल्ली के हौज खास थाना पुलिस टीम ने फूड डिलीवरी बॉय से लूट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से अपराध में इस्तेमाल स्कूटी को भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रशांत के रूप में की गई है। आरोपी दिल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है। साउथ दिल्ली के डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि एक फूड डिलीवरी बॉय ने 8 अप्रैल को पीएस हौज खास में रात 8ः07 बजे पीसीआर कॉल के माध्यम से सूचना दी कि एक व्यक्ति उसके पास आया और 800 रुपए लूट कर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए हौज खास थाने के एसएचओ अक्षय कुमार रस्तोगी ने एक टीम का गठन किया, जिसमें दीपक यादव हेड कांस्टेबल अब्दुल कुलदीप और ओमप्रकाश को शामिल किया गया। टीम ने जांच शुरू करते हुए घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक गहरे रंग की स्कूटी दिखाई दी और उसके नंबर की जांच कर आरोपी की पहचान मालिक प्रशांत से मेल खाती थी, जिसके बाद पुलिस टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अपराध में इस्तेमाल नीले रंग की स्कूटी भी बरामद कर ली गई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















