नई दिल्ली, नगर संवाददाता: दिल्ली के उत्तम नगर में एक घर में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने घर के सदस्यों को चाकू और पिस्टल दिखाकर बंधक बनाकर लूटपाट करने का एक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार घर की एक महिला सदस्य से बदमाशों ने ज्वेलरी भी उतरवाई और अलमारी में रखे हुए सोने चांदी के जेवर लूटकर अपने साथ ले गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तीनों बदमाश रसोई की खिड़की के रास्ते घर में दाखिल हुए थे। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जिससे बदमाशों की पहचान की जा सके। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तम नगर के प्रताप नगर में 57 साल की एक महिला रजनी अपने परिवार के साथ रहती है। महिला के दो बेटे हैं और बड़े बेटे राजा की शादी हाल ही में हुई है। महिला का छोटा बेटा पंकज दूध सप्लाई करने करता है। 22 फरवरी के तड़के पंकज दूध सप्लाई के लिए चला गया, जिसके बाद रजनी सो गई। कुछ देर बाद जब रजनी की नींद खुली तो तीन अनजान लोग घर के अंदर पहुंचे हुए थे। उन्होंने महिला को उठाया और वारदात को अंजाम दिया।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















