उदयपुर, राजस्थान, नगर संवाददाता: उदयपुर में आपसी झगड़े के बाद पत्नी को मारकर फरार हुए पति ने खुद को फांसी लगा ली। पति का शव रविवार सुबह फंदे पर लटका मिला। गौरतलब है कि शनिवार को उदयपुर के हिरण मगरी थानाक्षेत्र के मनवाखेड़ा में किराये पर रहने वाले दम्पति में झगड़ा हुआ और उस दौरान पति रमेश नाथ ने पत्नी गीता के सिर में लट्ठ से वार किए। ज्यादा खून बह जाने से गीता की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद रमेश नाथ फरार हो गया। रविवार सुबह गोवर्धनविलास थाना पुलिस को पहाड़ी पर एक पेड़ से किसी के फंदे पर लटके होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव उतारा और शिनाख्त की तो सामने आया कि यह फरार रमेश नाथ है। हैडकांस्टेबल मोहम्मद उमर ने बताया कि शव को महाराणा भूपाल चिकित्सालय की मोर्चरी में पहुंचवाया गया जहां उसका पोस्टमार्टम किया गया। सूचना पर मोर्चरी में परिजन व अन्य लोग पहुंचे। मोर्चरी से पति-पत्नी दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द किए गए। दरअसल, मृतका का शव भी रविवार को ही परिजनों को सुपुर्द किया जाना था। माना जा रहा है कि पत्नी की हत्या के बाद फरार पति ने ग्लानि के भाव से खुद को सजा दे दी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















