इटावा, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में थाना बसरेहर क्षेत्र के अंतर्गत नगला छति रामनगर समेत तीन गांव में सैकड़ों बीघा खेतों में खड़े गेंहू की फसल में भीषण आग लग गयी। आग की सूचना पर पहुंची फायर विभाग की गाड़ियों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हैं। आगजनी की इस घटना में दो दर्जन से अधिक किसानों के खेतों की फसल जलकर राख हुई है। राजस्व विभाग की टीम किसानों के नुकसान का आंकलन करने में जुटी है। उपजिलाधिकारी सदर सिद्धार्थ ने बताया कि थाना बसरेहर क्षेत्र के अंतर्गत नगला छति, रामनगर समेत तीन गांव के करीब सौ बीघा से अधिक खेतों में आग लग गयी है। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। तहसीलदार और लेखपालों की टीम मौके पर मौजूद है। जिनके द्वारा किसानों के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। जिसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। उसके बाद किसानों को उनके नुकसान का मुआवजा शासन से दिलवाया जाएगा, इस आगजनी की घटना में करीब दो दर्जन से अधिक किसानों का नुकसान हुआ है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















