नई दिल्ली, नगर संवाददाता: बाहरी उत्तरी जिले के समयपुर बादली थाना पुलिस ने अवैध संबंध में बाधक बने पति की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल उसके प्रेमी, एक नाबालिग समेत चार आरोपितों को पकड़ा है। जबकि एक अन्य महिला की भूमिका की जांच की जा रही है। डीसीपी राजीव रंजन ने गुरुवार को बताया कि चार अप्रैल को समयपुर बादली थाना पुलिस को संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर स्थित झाडियों में 35 साल के व्यक्ति का शव मिला। जिसकी पत्थर से कुचलकर हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटना के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। उधर एसएचओ आशीष कुमार दुबे के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल के पास सक्रिय फोन की जांच शुरू की। इसी दौरान छह अप्रैल को घटनास्थल की छानबीन के दौरान पुलिस ने एक महिला और 15 साल के किशोर को वहां संदिग्ध हालत में घूमते देखा। शक होने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर उस इलाके में उनकी मौजूदगी के बारे में पूछताछ की। पहले तो महिला ने पुलिस को बरगलाने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसने अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह प्रेमी मुकेश वालिया के साथ अपने पति के बारे में जानकारी हासिल करने आई थी। जिसे दो दिन पहले उसके प्रेमी मुकेश वालिया ने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। मृतक की शिनाख्त मुनिरका निवासी वसी अहमद (35) के रूप में हो गई। पुलिस ने महिला फरजाना(बदला हुआ नाम) को गिरफ्तार कर उसके खुलासे पर मुनिरका से मुकेश वालिया को गिरफ्तार कर लिया। मुकेश की निशानदेही पर हत्या में शामिल स्वरूप नगर निवासी सचिन, विकास और एक नाबालिग को दबोच लिया। जांच में पता चला कि मूलतः भिवानी निवासी वसी अहमद मसाज करने का काम करता था। नशा करने की वजह से वह तीन महीने यूपी के नशा मुक्ति केंद्र में इलाज करवाया था। इस दौरान मूलतः भिवानी के रहने वाले मुकेश का उसके घर पर आना जाना हो गया और मुकेश का फरजाना से अवैध संबंध हो गए। नशा मुक्ति केंद्र से वापस आने पर वसी को अवैध संबंथ के बारे में पता चला और वह पत्नी से मारपीट करने लगा। उसके बाद उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रची। घटना के दिन आरोपियों ने एक महिला की मदद से वसी को मसाज करवाने के लिए संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर लाया। जहां से आरोपी उसे झाडी में ले जाकर ईंट पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















