देवरिया, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: मईल थाना क्षेत्र में प्रधानी चुनाव को लेकर बुधवार की रात को आयोजित किये गए एक दावत से वापस आ रहे युवक को दूसरे पक्ष के लोगों ने पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मईल थाना क्षेत्र के नरियाव गांव के रहने वाले गुलाब पाल (40) फर्नीचर मिस्त्री था। वह गांव में फेरी करके अपना काम करता हैं। आरोप है कि गांव में होने वाले प्रधानी चुनाव को लेकर गोलबंदी शुरू हो गई थी। गुलाब गांव के एक व्यक्ति का प्रधानी चुनाव में प्रबल समर्थक कर रहा था। इन दिनों मतदाताओं को रिझाने के लिए उम्मीदवार हर तरह का प्रयास कर रहे हैं। इसको लेकर गांव में दावतों का दौर शुरू हो गया था। गुलाब के समर्थक उम्मीदवार प्रधान ने बुधवार की रात को दावत दिया था। देर रात को गुलाब दावत से वापस घर आ रहा था, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और प्रधानी चुनाव में दूसरे पक्ष को समर्थन की बात करने लगे। जिसके बाद गुलाब और उन लोगों में विवाद हो गया। देखते-देखते बदमाशों ने गुलाब की पीटकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने गुरुवार को यह बताया कि पीड़ित परिवार से घटना के बारे में जानकारी ली। प्रधानी चुनाव को लेकर परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जल्द से जल्द अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















