प्रयागराज, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: नवाबगंज थाना क्षेत्र में सराय पदमावत गांव में गुरुवार की भोर में एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके आरोपितों को गिरफतार कर लिया है। नवाबगंज के सराय पदमावत गांव निवासी विश्वभर लाल हरिजन (60वर्ष) पुत्र स्वर्गीय कन्हई हरिजन को 4 मार्च को पड़ोसियों ने भूत प्रेत एवं झाड़ फूंक मामले को लेकर हुए विवाद के दौरान मारपीट करके घायल कर दिया था। जिससे परिवार के लोग उसका उपचार करा रहे थे। हालांकि उसे परिजन बुधवार को घर लेकर चले गए। जहां उसकी गुरुवार भोर में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। मृतक के परिजन पड़ोस के तीन लोगों पर हत्या का आरोपी लगाया है। अपर पुलिस अधीक्षक गंगा पार धवल जायसवाल ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की और तीनों आरोपितों को गिरफतार कर लिया है। हालांकि मृतक वृद्ध के शरीर पर कोई चोंट नहीं दिखाई दी। मृत्यु का अस्पष्ट कारण का पता पोस्टमार्टम के बाद पता चल पाएगा।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















