बुगरासी, नगर संवाददाता: कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद भी मास्क को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। बैंक से लेकर पुलिस विभाग तक कोई भी मास्क का प्रयोग नहीं कर रहा। पब्लिक में भी मास्क का प्रयोग बहुत कम किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते ही मास्क की अनिवार्यता की गई है। मास्क लगाने का कोई पालन नहीं किया जा रहा। बैंक तक मे भी न तो बैंक अधिकारी मास्क का प्रयोग कर रहे और न ही उपभोक्ता इसका पालन कर रहे हैं । पुलिस विभाग का भी यही आलम है। कोई भी मास्क नहीं लगा रहा। यहां तक कि चैकी में आने वालों को भी मास्क के लिए कोई टोकाटाकी नहीं कि जा रही। बाजार का भी यही हाल है। लोग बिना मास्क के ही लापरवाह बने घूम रहे हैं। इसका कड़ाई से पालन नहीं कराए जाने के कारण लोग पूरी तरह से लापरवाह बने हुए हैं। एक या दो लोग ही केवल मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं गांव में पंचायत चुनाव के चलते प्रत्याशी व उनके समर्थक प्रचार में लगे हुए हैं। गांव की स्थिति कस्बे से भी ज्यादा खराब है। गांव में कोई भी ग्रामीण मास्क का प्रयोग ही नहीं कर रहा।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















