नई दिल्ली, नगर संवाददाता: पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर क्षेत्र में गंदे पानी की वजह से पहले से कोरोना महामारी से भयभीत स्थानीय निवासी पेयजल जनित बीमारियों का खतरा झेलने के लिए मजबूर हो गए हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मानवाधिकार विभाग के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक शर्मा ने बताया कि बदबूदार पानी पीना तो दूर की बात है नहाने में भी इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। गंदे पानी से बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। कई बार शिकायत के बाद सुनवाई न होने कारण लोग परेशान हैं। कई बार तो पानी इतना मटमैला होता है कि बाल्टी में गंदगी जमा हो जाती है। दूषित पानी से घरों में लगे आरो भी खराब हो रहे हैं। स्थानीय निवासी पीने का पानी खरीदकर पीने के लिए मजबूर हैं प् पानी के गंदे होने का एक कारण क्षेत्र में सीवर ब्लॉकेज भी हो सकता है। गंदे पानी की यह समस्या शकरपुर के उपाध्याय ब्लाक, शकरपुर गाँव, एच ब्लाक, डब्ल्यूए तथा डब्ल्यूबी ब्लाक तथा स्कूल ब्लाक क्षेत्र में पिछले दो हफ्ते से आ रही है।
Latest News
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...

















