हाथरस, नगर संवाददाता: त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के तहत नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सादाबाद से पूर्व विधायक रहे लहटू ताऊ द्वारा आज भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में अपना पर्चा वापस लेने का ऐलान करते हुए भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दिया है। पूर्व विधायक रामसरनसिंह उर्फ लहटू ताऊ जिन्होंने वार्ड 16 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए निर्दलीय पर्चा भरा था और आज भाजपा के जिला प्रभारी के समक्ष जिला भाजपा कार्यालय पर वार्ड 16 से भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन देने व अपना पर्चा वापस लेने का निर्णय का ऐलान किया गया है। लहटू ताऊ ने उक्त निर्णय भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य व जिला प्रभारी राजा वर्मा के विशेष आग्रह करने पर किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक यशपाल सिंह चैहान एवं पूर्व विस्तारक अनुराग अग्निहोत्री उपस्थित थे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















