गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में शास्त्री नगर, विजय नगर और वैशाली में कोविड नियमों का पालन करते हुए (जीपीए) रविवार को दो दिवसीय ‘बुक एक्सचेंज मेला’ का समापन हुआ। अभिभावक इस रचनात्मक गतिविधि को खूब सराह रहे हैं। दो दिन लगे मेला में 1500 अभिभावकों ने किताबों व ड्रेसेज की अदला-बदली की। बता दें कि इस मेला में अपनी पुस्तकें व ड्रेसेज को रखकर अपनी जरूरत की पुस्तकें ले जानी थी। यह मेला आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान की तरह रहा। मेला में गाजियाबाद जिले के लगभग सभी स्कूलों के अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दसवीं-बारहवीं की परीक्षा अभी हुई नहीं हैं तो इन कक्षाओं की पुरानी किताबें न होने के कारण नये विद्यार्थियों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। एसोसिएशन के महासचिव विवेक त्यागी ने बताया कि मेले के माध्य्म से हजारों अभिभावको को आर्थिक लाभ मिल रहा है। यह अनूठी पहल एक ट्रेंड बनती नजर आ रही है। निजी स्कूल संचालकों द्वारा कॉपी-किताब और ड्रेस आदि के नाम पर की जाने वाली लूट से बचा जा सकेगा। वहीं, प्रति वर्ष हजारों पेड़ों का जीवन भी बचेगा।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















