मीरजापुर, नगर संवाददाता: मंडल मुख्यालय के रेलवे स्टेशन पर लगे वाटर कूलरों को अभी तक चालू नहीं किया गया है। रेल यात्रियों को मजबूरन गरम पानी पीना पड़ रहा है। वहीं, कुछ यात्री ठंडा पानी की बोतल खरीद कर प्यास बुझाने के लिए विवश हैं। यात्रियों ने वाटर कूलर को तत्काल चालू कराने की मांग की है। रेलवे के नियमों के मुताबिक, 01 अप्रैल को हरहाल में वाटर कूलर को चालू कर दिए जाने का प्रावधान है। इसके बावजूद मीरजापुर रेलवे स्टेशन पर लगे वाटर कूलरों को अभी तक चालू नहीं किया गया है। तेज तपिश के चलते नलों में आपूर्ति किया जा रहा पानी गरम हो जा रहा है। उसी पानी से प्यास बुझाने के लिए यात्री मजबूर हैं। यात्रियों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायतें की गईं, पर रेलवे अधिकारियों की कान पर जूं नहीं रेंग रही है। वहीं, वाटर कूलर चालू न किए जाने से स्टेशन पर ठंडा पानी बेचने वालों की चांदी है। यात्री मजबूरन महंगे दाम पर ठंडा पानी की बोतल खरीद रहे हैं। खासकर लंबी दूरी के यात्रियों को ठंडा पानी की बोतल खरीदने के लिए भारी धन खर्च करना पड़ रहा है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार का कहना है कि इंजीनियरिंग विभाग को इस मामले से अवगत करा दिया गया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















