नई दिल्ली, नगर संवाददाता: इंडियन एसोसियशन आॅफ प्रेस-एन-मीडियामैन की ओर से दिल्ली प्रेस प्रत्यायन समिति में वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन जैन सदस्य नामित हुए हैं। दिल्ली सरकार के सूचना एवं प्रचार निदेशालय की यह समिति दिल्ली के पत्रकारों के प्रत्यायन एवं उनसे जुडे मामले देखती है। दिल्ली प्रेस प्रत्यायन समिति में अर्जुन जैन को नामित किये जाने पर उन्हे दिल्ली के पत्रकारों, समाचार पत्रों के संगठनों व शुभचिन्तकों ने बधाई दी है। जैन कई दशकों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय है तथा लम्बे समय से पत्रकारों के हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। संस्था के राष्ट्रीय महासचिव पवन सहयोगी ने कहा कि दिल्ली प्रेस प्रत्यायन समिति में अर्जुन जैन के नामित होने से निश्चय ही पत्रकारों के हितों को संरक्षण करने में बल मिलेगा। संस्था देश के विभिन्न राज्यों में पत्रकारों के हितों के संरक्षण व संवर्धन के लिए कई दशकों से अग्रणी कार्य कर रही है। दिल्ली में संस्था के प्रतिनिधि को समिति में नामित करने के लिए उन्होने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का धन्यवाद किया। इस अवसर पर अर्जुन जैन को संस्था के पदाधिकारियों के द्वारा स्वागत किये जाने के अलावा मंगतराम मुंडे, जे. के. मिश्रा, राहुल जैन, सी. पी. सिंह, सईद अहमद, नरेन्द्र शर्मा परवाना, रमेश चन्द जैन, इमरान कलीम आदि ने बधाई दी।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















