जयपुर, राजस्थान, नगर संवाददाता: जयपुर एयरपोर्ट पर बुधवार को कस्टम विभाग की टीम ने शारजहां से एयर अरेबिया की फ्लाइट में आ रहे एक यात्री से 435 ग्राम सोना बरामद कर लिया। यह सोना एक वायरलैस पोर्टेबल स्पीकर में छिपाकर लाया जा रहा था। इस सोने की अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 20 लाख रुपए आंकी जा रही है। फिलहाल आरोपित यात्री से पूछताछ की जा रही है। कस्टम विभाग कमिश्नर सुभाष अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार यात्री सोमेश चैंबूर मुंबई का रहने वाला है, जो बुधवार सुबह चार बजे शारजहां से जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा। जहां कस्टम विभाग की टीम ने सामान की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक पोर्टेबल स्पीकर मिला। इसे कटर से काटने पर 262 ग्राम की रॉड और सिलेंड्रिकल आकार में 173 ग्राम सोना मिला। जिससे सोने के बारें में पूछताछ की जा रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















