आजमगढ़, नगर संवाददाता: मुबारकपुर थाना क्षेत्र के भगत पुरवा अमिलो में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने छत पर सो रहे दम्पति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में बदमाशों ने पति की गला रेत कर हत्या कर दी, वहीं पत्नी को भी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल पत्नी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मुबारकपुर के भगत पुरवा अमिलो गांव निवासी दिनेश राम (34) अपनी पत्नी पत्नी बीना (31) के साथ मंगलवार की रात भोजन के बाद घर में अंदर गर्मी होने पर सोने के लिए छत पर चले गया। देर रात अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने धारदार हथियार से दिनेश की गला रेत कर हत्या कर दी। हलचल को सुनकर पत्नी के उठने पर बदमाशों ने उसे भी चाकू मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पत्नी के शोर की आवाज को सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की छानबीन में जुट गयी है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















