सहारनपुर, नगर संवाददाता: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के आदेशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सहारनपुर एवं क्षेत्राधिकारी देवबंद के कुशल निर्देशन में एवम् रनवीर सिंह प्रभारी निरीक्षक बड़गाँव के नेतृत्व में उप निरीक्षक रामवीर सिंह, कांस्टेबल नरेंद्र कुमार, कांस्टेबल वैभव कुमार ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त ओम कैलाश पुत्र लक्ष्मण निवासी ग्राम महेशपुर थाना बड़गांव जनपद सहारनपुर को अवैध कच्ची शराब बनाते हुए समय करीब 20:00 बजे गिरफ्तार किया गया। एक अभियुक्त बॉबी पुत्र तेजपाल निवासी ग्राम महेशपुर थाना बड़ागांव जनपद सहारनपुर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार अभियुक्त से 80 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण तथा 300 लीटर लहन बरामद हुआ लहन को मौके पर नष्ट किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 53/2021 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को आज न्यायालय पेश किया गया।
Latest News
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...
लखनऊ में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, स्कूल वैन चालक हिरासत में; मामले...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह, लखनऊ :- राजधानी लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है।...


















