चान्दपुर, नगर संवाददाता: पुलिस ने मौहल्ला सरायरफी फैजीपुर रोड से एक मीट की दुकान के पास से एक युवक को दुपहिया साईकिल पर एक कटते मे रखकर ला रहे भैंस का मीट व मीट काटने के औजार बरामद किये। सिटी इंचार्ज मदनपाल सिंह ने बताया कि उन्हे सूचना मिली कि मौहल्ला सरायरफी मे फैजीपुर रोड पर एक व्यक्ति साईकिल पर मीट लाकर बेचने ला रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर उसे तुरंत ही जा दबोचा। तलाशी के दौरान कड़ी पूछताछ मे पकड़े गये युवक ने बताया कि वह मुफ्तीसराय से मीट काटकर यहां लाकर बेचता। पुलिस ने उसकी साईकिल पर बंद रखे कटट्े को जिसमे 50 किलो भैंस का मीट थ पकड़ा ओर कटट्े की तलाशी लेने पर उसमे मीट काटने के औजार व खाल, खुर आदि बरामद हुए। पुलिस ने पकड़े गये मीट सप्लायर का नाम अमन अहमद पुत्र रहीस अहमद निवासी मौहल्ला मुफ्ती सराय चांदपुर बताया। मीट सप्लायर के विरूध मामला दर्ज कर लिया गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी पुलिस कई बार अनेक स्थानो से इसी तरह का मीट व मीट तस्कर को पकड़ने मे सफलता हासिल कर चुकी है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















