कासगंज, नगर संवाददाता: कासगंज जनपद के, कस्बा के मोहल्ला सहन डाकघर बाली गली स्थित एक पुरानी हवेली की दीवारें जर्जर हैं जो कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकती है। तो वहीं बिलजी के झूलते तार भी हादसे में दखल देने को तैयार लटक रहे हैं। सबसे बड़ी बात तो ये है कि इसी गली में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय है जिसमें सैकड़ो बच्चे पड़ने आते जाते हैं। जिन बच्चों का अधिकतर इसी रास्ते से गुजरना होता है। इसी बात को लेकर गली के लोग चिंतित हैं किसी दिन कोई बड़ा हादसा न हो जाये। जब कि मोहल्ले के बच्चे भी दिन भर गली में खेलते रहते हैं। गली वासियों का प्रशासन से अनुरोध है कि समय रहते जर्जर दीवार को ढहाया जाए एवं झूलते बिजली के तारों को भी सही कराया जाए, जिससे कोई बड़ी घटना घटित न हो सके मांग करने वालों में-विनोद कुमार दुबे मुकेश चतुर्वेदी डॉ सचिन दुबे शिशुपाल सिंह राठौर संजीव मिश्रा राकेश मिश्रा जितेंद्र गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















