गोवर्धन, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: पुलिस ने कस्बा अडींग के भांतु मोहल्ला में कच्ची शराब के ठिकानों पर छपेमारी कर वहां से एक महिला को गिरफ्तार कर दो सौ लीटर कच्ची शराब बरामद की है। बृहस्पतिवार को अडींग चैकी पुलिस कस्बा के भांतु मोहल्ला में कच्ची शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची। वहां पुलिस को शराब की भट्टियां चलती मिलीं। पुलिस को देख शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। वह पुलिस को देख मौके से भाग गए। पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से दो सौ लीटर कच्ची शराब बरामद की है। करीब दो सौ लीटर लहन व भट्टियों को नष्ट कराया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया अडींग में कच्ची शराब की भट्टियां चलने की सूचना मिली थी। वही अडींग चैकी इंचार्ज राकेश गिरी हेडकांस्टेबल विजय गौतम, भवरपाल सिंह, पवन पवन पचैरी, अनुज कुमार, सत्येंद्र, विक्रम पाल सहित अन्य पुलिस बल ने वहां छापेमारी करते हुए दो सौ लीटर कच्ची शराब सहित एक महिला को हिरासत में लिया है। जिसे विधिवत कार्यवाही कर जेल भेजा गया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















