ग्रेटर नोएडा, नगर संवाददाता: एक विदेशी युवती से कैब चालक ने मारपीट करके 43 हजार रुपए नगद और मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना नॉलेज पार्क पुलिस से की है। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि नॉलेज पार्क-3 स्थित एक होटल में अपने दोस्त सिद्धार्थ के पास केन्या मूल की निवासी स्टेला नामक युवती रुकी थी। उसने दिल्ली जाने के लिए एक कैब बुक किया। कैब चालक ने एक फिलिंग स्टेशन पर पहुंच कर गैस भरवाया तथा महिला से 500 रूपए गैस भरवाने के लिए लिया। इसके बाद दिल्ली के लिए निकला। युवती का आरोप है कि नोएडा एक्सप्रेस-वे पर चालक ने कार में खराबी आने की बात बताकर कार रोका तथा उसे कैब से धक्का दे दिया। इस घटना में उसे चोट आई। उन्होंने बताया कि केन्या मूल की निवासी युवती स्टेला की शिकायत पर थाना नॉलेज पार्क पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















