नोएडा, नगर संवाददाता: कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना गैंग के शार्प शूटर को पश्चिमी यूपी एसटीएफ तथा थाना बिसरख पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पश्चिमी यूपी एसटीएफ के एसपी कुलदीप नारायण सिंह ने बताया कि हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक 25 हजार के इनामी बदमाश अमरदीप गिरी को पश्चिमी यूपी एसटीएफ तथा थाना बिसरख पुलिस ने बुधवार को एक संयुक्त अभियान के तहत गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने देसी तमंचा, एक स्कूटी आदि बरामद हुआ है। यह बदमाश कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना गैंग का शार्प शूटर है। वर्ष 2020 में परी चैक के पास हुई एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान यह बदमाश पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से गोली चलाता हुआ मौके से भाग गया था। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ थाना बिसरख में भी हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। एसपी ने बताया कि उक्त बदमाश के ऊपर गाजियाबाद के लोनी में भी कई मामले दर्ज हैं ।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















