नई दिल्ली, नगर संवाददाता: दक्षिणी दिल्ली के दक्षिणपुरी में कथित तौर पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्तियों ने मीट की दुकान चलाने वाले 34 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मृतक का नाम दलीप उर्फ कुणाल है जिसे शरीर पर कई गोलियां लगीं और पोस्टमॉर्टम के बाद यह पता चल पाएगा कि उसे कितनी गोलियां मारी गई थीं। पुलिस ने कहा कि घटना मंगलवार देर रात को हुई थी और सूचना बत्रा अस्पताल से मिली थी जहां गोली लगने के बाद दलीप को इलाज के लिए ले जाया गया था। उन्होंने कहा कि दलीप को अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया था। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि मृतक दक्षिणपुरी इलाके में मीट की एक दुकान चलाता था और रात लगभग 11 बजकर 20 मिनट पर जब वह अपनी दुकान के पास खड़ा था, कुछ लोग मोटरसाइकिल पर आए और उन्होंने उस पर अवैध हथियारों से गोलियां चलाईं। उन्होंने कहा कि घटना के बाद आरोपी भाग निकले और दुकान के मालिक को घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक दलीप शहर के मदनगीर का निवासी था और हत्या तथा लूटपाट समेत सात मामलों में संलिप्त रहा था।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















