ग्रेटर नोएडा, नगर संवाददाता: शोध छात्रों को नवीनतम जानकारी और तकनीक से रूबरू कराने के लिए शारदा विश्वविद्यालय ने ऑस्ट्रिया की एक कंपनी से एमओयू साइन किया। स्कूल आफ बेसिक साइंस एंड रिसर्च की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रिचा तोमर ने बताया कि भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान विभाग में शोध कर रहे छात्रों को बेहतर माहौल देने का प्रयास किया जा रहा है। विभाग के एचओडी डॉ. विनय कुमार वर्मा और डीन प्रो. एसके बनर्जी ने ऑस्ट्रिया की एक कंपनी से संपर्क किया। इस कंपनी के अधिकारियों ने विवि का दौरा किया और आधुनिक मशीनों पर स्कॉलरों को काम करने का अवसर प्रदान किया। डीन प्रो. बनर्जी ने बताया कि छात्र जल्द ही कंपनी के दफ्तर में जाकर अन्य बारीकियां भी सीखेंगे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















